फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से चुराता था मोबाइल, पकड़ा गया

विज्ञापन
Mobile was stolen from the bags of the girl students at the bus stand, was caught - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो बस स्टैंड पर कॉलेज की छात्राओं के बैग से उनके मोबाइल चुराता था आरोपी से चोरी के सात मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पुराना हमीदा के खान चंद चौक पर एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान पुराना हमीदा निवासी हर्ष के नाम से हुई। आरोपी से सात मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि 11 जून को थाना छप्पर व रेतगढ़ निवासी कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बस में बैठी थी। इस दौरान किसी ने उनके कीमती मोबाइल चोरी कर लिए थाना शहर पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर केस दर्ज कर दिया था। आरोपी से दोनों छात्रों के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। आरोपी से कुल सात मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें