फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की टीम के साथ किया दुर्व्यवहार, पुलिस बुलाई तो मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बुड़िया चौक के पास बिना मास्क के सामान बेच रहे एक दुकानदार का नगर निगम की टीम ने चालान किया तो वह भड़क गया और टीम के साथ अभद्रता की। निगम की टीम ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद दुकानदार ने अधिकारियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने बताया कि जब उनकी टीम ने बुड़िया चौक पर बिना मास्क पहने एक दुकानदार का चालान किया तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब दुकानदार ने माफी मांग ली। इसके बाद निगम अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग कोविड- 19 नियमों का पालन करें। वैक्सीन की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवाएं।
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम ने बिना मास्क पहने व्यवसाय कर रहे 16 दुकानदारों के चालान काटे। सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा की टीम ने यमुनानगर में जहां 10 दुकानदारों के चालान काटे, वहीं सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने जगाधरी में छह दुकानदारों के चालान काट उनसे जुर्माना राशि वसूली। नगर निगम ने बिना मास्क पहने दुकानदारी कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा और अमित कांबोज की टीमें बनाई हैं। गोविंद शर्मा की टीम में सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण राणा, राकेश तेजली और कर्ण को शामिल किया गया। इस टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से विष्णु नगर चौक तक 10 दुकानदारों के चालान किए। टीम ने बिना मास्क मिले दुकानदारों को कोविड 19 नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। उधर, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में गठित सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, अमर सिंह की टीम ने जगाधरी सिविल लाइन, बुड़िया चौक, उप्पल मॉल और सिविल अस्पताल के समीप बिना मास्क पहने छह दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें