फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने स्टोर रूम का दौरा जांचा रिकार्ड, पुराना रिकार्ड नष्ट करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर मदन चौहान ने वीरवार को संयुक्त आयुक्त अखिल पिलानी व कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 20 साल पुराने रिकॉर्ड का नष्ट करने और अन्य रिकार्ड को व्यवस्थित व कंप्यूटरीकृत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टोर रूम को खाली कर उसकी मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान वीरवार दोपहर अचानक स्टोर रूम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने काफी पुराना रिकार्ड, फाइलें व अन्य दस्तावेज धूल फांकते नजर आए। मेयर चौहान ने जब अधिकारियों से इस रिकार्ड की जानकारी ली तो इसमें बहुत सा रिकार्ड ऐसा था, जो की 20 साल तक पुराना था। इसके अलावा कुछ रिकार्ड ऐसा था, जिसका वर्तमान में कोई इस्तेमाल या जरूरत नहीं है। मेयर चौहान ने कहा कि पूरे रिकॉर्ड की शाखाओं के हिसाब से छंटनी की जाए। इसमें से जिन दस्तावेजों की जरूरत है। केवल उन्हें की रखा जाए। सभी दस्तावेज शाखाओं के हिसाब से अलग अलग व कंप्यूटरीकृत किए जाए। जिन दस्तावेजों की जरूरत नहीं है और जो बहुत पुराने हो चुके है। उन्हें नष्ट किया जाए। इसको लेकर उन्होंने स्टोर इंचार्ज व बेलदारों की ड्यूटी लगाई। साथ ही उन्होंने चार दिन में पूरे स्टोर का रिकॉर्ड की छंटनी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें