फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारिया फातिमा ने जीता ड्रेपिंग क्वीन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने शनिवार को ड्रेपिंग प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में करीब 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीएससी फैशन डिजाइनिंग अंतिम वर्ष की मारिया फातिमा को ड्रेपिंग क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व फैशन डिजाइनिंग विभागाध्यक्ष डोली लांबा ने संयुक्त रूप से की। डोली लांबा ने कहा कि कपड़े को सिर्फ सिलाई करके ही नहीं, बल्कि ड्रेपिंग के साथ भी पहना जा सकता है। इसके जरिए छात्राओं को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तरणजोत कौर को मिस रैपर, प्रियंका मल्होत्रा को अटायर ऑफ द डे, शगुन को मिस कैटवॉक, बीएससी फैशन डिजाइनिंग द्वितीय वर्ष की अंशु को मिस विवेशियस के खिताब से नवाजा गया। इसी तरह उर्वशी को मिस ग्रेसफुल, जसलीन को सिंपल येट ब्यूटीफुल, प्रथम वर्ष की रमनप्रीत को मिस डे्रप एंड स्टाइल, कटिंग एंड टेलरिंग की ट्विंकल मिस रिसाइकल फैशन का टाइटल मिला।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबड़ा, अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निताशा बजाज व डोली लांबा ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू की सराहना की। इस मौके पर प्राध्यापिका मंजीत कौर, सोनिया शर्मा, निधि छाबड़ा, उर्वशी कांबोज मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें