फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री का आवास घेरने पहुंचीं आंगनबाड़ी वर्कर्स का पुलिस से भिड़ीं

विज्ञापन
बैरिकेड हटाने के लिए प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान यहां तैनात सुरक्षा बल से कर्मचारियों की धक्का-मुक्की हो गई। मामला बिगड़ता देख एसडीएम को मौके पर बुलाया गया। कर्मचारी जुलूस की शक्ल में शिक्षामंत्री के आवास की ओर रवाना हुए। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आंगनबाड़ी वर्कर्स को रोकने के लिए पुलिस ने आवास से काफी पहले ही बैरिकेड्स लगाए हुए थे।
आंगनबाड़ी वर्कर्स की संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर की जा रही हड़ताल का शुक्रवार को दसवां दिन रहा। इसके लिए जिला मुख्यालय के सामने अनाज मंडी में सैकड़ों वर्कर्स एकत्र हुईं। यहां से वे जुलूस लेकर सेक्टर-17 से होते हुए मटका चौक से शिक्षामंत्री आवास की ओर बढ़ीं। उन्हें पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कर्मचारियों को रोक लिया। जिस पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षामंत्री चंडीगढ़ में थे। जिस कारण पीए को ज्ञापन देने की बात कही गई। मगर सदस्यों ने पीए को ज्ञापन देने से मना कर दिया। वर्कर्स प्रशासनिक अधिकारी को ही ज्ञापन देने की जिद्द पर अड़ गए और उन्होंने मंत्री आवास पर जाने के लिए पुलिस के बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया। इसी के चलते पुलिस के साथ कर्मचारियों की धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

जब वे नहीं मानीं तो एसडीएम को मौके पर बुलाने का आश्वासन दिया गया। जिस पर कर्मचारी शांत हुए। एसडीएम ने पहुंचकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का ज्ञापन लिया। एसडीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स की समस्याओं पर जल्द डीसी से बैठक कर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे वर्ष 2018 में जो वादे किए थे, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। यदि सरकार उनकी बात नहीं मानती तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, खंड प्रधान जोत सिंह रावत, रिटायर्ड संघ से खंड प्रधान राजबीर पिंडोरा, रोशन लाल, सचिव सुनीता करहेड़ा, सुनीता, दयावती सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें