फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खंडस्तरीय नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ और नौवीं से 12वीं तक दो समूहों में करवाई गई। प्रतियोगिता के पहले वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की अलीशा व भूमि प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। दूसरे वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की मनप्रीत कौर, प्रियंका, शाहीन ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत जगाधरी के विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पोषण, कुपोषण से बचाव, संतुलित भोजन से संबंधित नारा लिखकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जगाधरी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राध्यापिका शशि गुप्ता और लावण्या ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर मोनू त्यागी, अनुज गर्ग, अवतार सिंह, पूनम गुलाटी, शिवानी, मिश्रीलाल, शहनाज, निधि, साधना सचदेवा, गीतू, भीमसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें