फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.17 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में कीर्ति नगर कॉलोनी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9.17 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुरा चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में कीर्ति नगर कॉलोनी में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेल विभाग के एथलेटिक कोच प्रवीण कुमार को बुलाया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 9.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी नौशाद खान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें