फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने दिया शांति का संदेश : सिंगला

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अग्रवाल समाज समाज के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। अग्रवाल समाज ने रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने अमन विहार स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में लगी महाराजा अग्रेसन की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि अश्विनी सिंगला ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने समाज की प्रगति और समाज के कल्याण के लिए काम किया। महाराज ने शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया है।
इस दौरान भवन को फूलों, रंगीन चुनरियों व रंगीन लाइटों से सजाया गया था। समागम कमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा बतौर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समुदाय को बधाई दी और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय विशेषकर युवाओं को महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की पांच फीट व 108 किलो की पीतल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक पंकज मित्तल ने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजवाद राष्ट्रीय एकता मानव सेवा की प्रतिमूर्ति है। महाराजा अग्रसेन पिछड़े और गरीब लोगों की सहायता कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे। इस दौरान कोरोना टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने टीका लगवाया। इस मौके पर विपुल गर्ग, अग्रवाल युवा मंच के प्रधान राजेंद्र गोयल, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, पंकज गोयल, रामरतन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल गोयल आशीष मित्तल, डॉ.अनुज गर्ग, पंकज मंगला, कपिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें