फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटों की लंबी प्रतीक्षा सूची, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र, दशहरा, दिवाली, छठ इत्यादि पर घर जाने के लिए अब किसी ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। एक तरफ जहां गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहीं कुछ गाड़ियों में नोरूम की स्थिति दिखाई देने लगी है। यानि त्योहार में गाड़ियों में वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है।
कोरोना संक्रमण के कारण अभी गाड़ियों का नियमित रूप से नहीं संचालन नहीं शुरू हो पाया है। ट्रेन में सफर के लिए कोरोना नियमावली का पालन करना जरूरी है। त्योहारों के दिनों गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट हैं। कई गाड़ियों में वेटिंग लिस्ट डेढ़ सौ से भी पार हो चुकी है। यह सभी गाड़ियां संक्रमण के कारण कोरोना बचाव की नियमावली की शर्तों पर चल रही हैं। कंफर्म टिकट के साथ ही ट्रेन में सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

वेटिंग में टिकट बनवाने के बाद सीट कंफर्म न होने पर लोग सफर नहीं कर पाएंगे। इसे लेकर यात्रियों में असमंजस है कि वेटिंग बनवाने के बाद सीट कंफर्म न होने पर उस समय वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। कोरोना बचाव की नियमावली के अनुसार पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अन्य गाड़ियों में बिना आरक्षण के सफर नहीं किया जा सकता है। इसके तहत इन दिनों सामान्य बोगी में सफर करने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में त्योहार के समय भारी परेशानी हो जाएगी।
इन गाड़ियों में इतनी वेटिंग
जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस में नवरात्र के दिनों में वेटिंग 110 तक पहुंच गई है। दिवाली से पहले के लिए अभी इस गाड़ी में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है। अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर मेल में पांच अक्तूबर के लिए वेटिंग 20 है। वहीं हावड़ा-जम्मू-हावड़ा हिमगिरी मेल में वेटिंग सौ से पार हो चुकी है। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस में वेटिंग 50 के पार चली गई है। शहीद एक्सप्रेस में भी वेटिंग 41 हो गई है। इन गाड़ियों में वेटिंग नवरात्र की शुरूआत में है। दशहरा और दिवाली पर वेटिंग 250 के पास पहुंच चली गई है।
तीन गाड़ियों में नोरूम की स्थिति
दिवाली पर घर जाने वाले लोगों को सीट के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चूंकि तीन गाड़ियों में दिवाली के समय सीट ही नहीं है। वहीं इन अब गाड़ियों में वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। हिमगिरी एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर के बाद गाड़ी में वेटिंग भी नहीं है। अभी से नोरूम हो गया है। इसके अलावा शहीद में 250 के पार वेटिंग है और जल्द ही वेटिंग भी बंद हो जाएगी। इसी तरह गंगा सतलुज एक्सप्रेस में भी दिवाली पर नोरूम है।
विज्ञापन

त्योहार और कोरोना संक्रमण दोनों को लेकर रेलवे गंभीर है। लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। त्योहार व भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियों की संभावनाएं है। फिलहाल इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। संक्रमण बचाव के लिए नियमावली लागू की गई है। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें