फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की तरह शहर को भी साफ व सुंदर बनाने में योगदान दे शहरवासी

विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते मेयर मदन चौहान - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 11 के गधौली में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहरवासी अपने घर की तरह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

मदन चौहान ने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को साफ व सुथरा रखते हैं, उसी तरह अपने आस पड़ोस, गली, मोहल्ले व कॉलोनी को भी साफ रखना है। घर से निकला कचरा खुले में व नाली में न फेंके। रसोई से निकलने वाले कचरे की खाद बनाएं और सूखे कचरे को निगम के वाहन को दें। स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए अपने मोबाइल पर स्वच्छ हरियाणा एप डाउनलोड करें और अपनी समस्याओं के समाधान के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में हिस्सा लें।
विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी पूरी मेहनत कर रहे हैं। आज स्वच्छता पोर्टल पर ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का शत प्रतिशत निपटान कर दिया है। इस मुहिम में अब सभी स्कूल, कॉलेज, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को जोड़कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत ट्िवनसिटी को बेहतर रेंकिंग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें