फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा में रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों ऐंठे

Sat, 02 Nov 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर जिला अंबाला के गांव पतरेहड़ी निवासी सागर पुंडीर से साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोप तेजली निवासी साहिल व आजाद नगर निवासी दिनेश पर लगा है। शहर पुलिस ने सागर के मामा रतनपुरा निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बताया कि वह डीएवी डेंटल कॉलेज में नौकरी करता है। उसका भांजा गांव पतरेहड़ी निवासी सागर पुंडीर 12वीं पास करने के बाद रोजगार की तलाश में घूम रहा था। इस बारे में उसने अपने सहकर्मी आजाद नगर निवासी दिनेश से बातचीत की। उसने उसे बताया कि उसका जानकार तेजली निवासी साहिल लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके भांजे को भी विदेश भेज कर रोजगार दिलवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया।
दिनेश ने साहिल को डीएवी डेंटल कॉलेज में मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान साहिल ने उसके भांजे को कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। 12 लाख रुपये पहले और आठ लाख रुपये कनाडा भेजने के बाद देने तय हुए। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन दोनों को अलग-अलग कुल साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसे सिक्योरिटी के तौर पर दो चेक दिए और उसके भांजे का जल्द कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसे कनाडा का पीपीआर लेटर अर्थात पासपोर्ट अनुरोध पत्र दिया लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसके भांजे को कनाडा नहीं भेजा।
विज्ञापन

जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। जब उसने चंडीगढ़ जाकर पीपीआर लेटर की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। सिक्योरिटी के तौर पर दिए चेक बैंक में लगाए तो वह भी बाउंस हो गए। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें