फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की बेटी बनी पुलिस सब-इंस्पेक्टर

विज्ञापन
बेटी रजनी का मुंह मीठा करवाते माता-पिता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मजदूर पिता की बेटी रजनी देवी ने हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद की परीक्षा पास कर ली। उसका चयन पुलिस के उपनिरीक्षक पद के लिए हुआ है। गांव पाण्डो की बेटी ने उपनिरीक्षक बनकर माता-पिता, परिवार सहित जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। रजनी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
गांव पाण्डो निवासी रजनी देवी के हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद चयन की सूचना घर पहुंची कि परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। पिता श्याम लाल ने बताया कि वे खेतिहर मजदूर हैं, बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें, यही उनकी मंशा है। बेटी रजनी ने परिवार को नई राह दिखाई है। रजनी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दो भाई व एक बहन छोटी है। रजनी की कामयाबी के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

रजनी ने बताया कि उसने 12वीं की पढ़ाई सारवां राजकीय स्कूल से की। साढौरा से कंप्यूटर आईटीआई की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई घर पर रहकर ही पूरी की। इसके बाद उसने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। पाण्डो पंचायत के पूर्व सरपंच जसबीर का कहना है कि रजनी ने एसआई की परीक्षा पास करके अपने माता-पिता के साथ पूरे गांव का जिले का नाम रोशन किया है। रजनी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। रजनी ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित करके लगातार प्रयास किया जाए तो हर मुश्किल पर सफलता पाई जा सकती है। रजनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, भाई बहन के सहयोग व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

गरीबों को न्याय दिलाना ही लक्ष्य : रजनी
सब इंस्पेक्टर बनी रजनी ने कहा कि वह गरीबों शोषितों के न्याय के साथ खड़ा रहेगी। गरीबों को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी। कमजोर लोगों की पहुंच थाना परिसर तक हो, वह अपनी बात खुलकर पुलिस के समक्ष रख सके, पुलिस उनकी बात सुनेगी उनमें ऐसा आत्मविश्वास भरना उनका प्रयास होगा। ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करेगी। रजनी ने बताया कि इससे पहले वह दिल्ली पुलिस में सिपाही पद की परीक्षा उत्तीण कर चुकी है। इसके बाद हाला ही में हुए हरियाणा पुलिस में सिपाही पद की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। इसके बाद जब उपनिरीक्षक पद के लिए भर्ती निकली तो इसमें प्रयास किया और सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें