संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी में कॉमर्स विभाग द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में कुनाल को मिस्टर फ्रेशर एवं महक को मिस फ्रेशर चुना गया। विभाग में आए नए विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद नए विद्यार्थियों ने मंनोरजक गेम्स, कैटवाक, नृत्य, गीत, जोक्स, शायरी व भंगड़ा आदि की मोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने विद्यार्थियों को कोविड से सावधानी के विषय में भी जागरूक किया। डॉ. बाजपेयी ने कहा कि पूरे दो साल बाद आज विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की झलक देख रहे है। अध्यक्षीय संबोधन में कामर्स विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा में अद्भुत निखार देखने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजन जैसे फ्रैशर्स पार्टी, विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एक महत्वपूर्ण कड़ी की तरह कार्य करते है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की अभूतपूर्व प्रतिभा को देखते हुए कुनाल को मिस्टर फ्रेशर एवं महक को मिस फ्रेशर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यार्थियों के बहुत बड़ी एवं भूमिका को देखते हुए सगंम एवं प्रियांश को मिस आयोजक एवं मिस्टर आयोजक के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनिता ढ़ीगरा, डॉ. विजय चावला, डॉ. राखी, प्रो. गौरव बरेजा का सराहनीय योगदान रहा।