फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में वैगन इलेवन को सात रन से हराकर फाइनल में पहुंची कैरिज इलेवन

विज्ञापन
मैच के बाद खिलाड़ियों के साथ मौजूद आयोजक और अतिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में चल रही इंटर शॉप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल का मैच कैरिज इलेवन व वैगन इलेवन के बीच खेला गया। कैरिज इलेवन ने वैगन इलेवन को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
कैरिज इलेवन के कप्तान विनोद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और वैगन इलेवन के कैप्टन ललित को फील्डिंग के लिए आमंत्रित किया। कैरिज इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर में पर 190 रन का स्कोर वैगन इलेवन के समक्ष रखा। कैरिज इलेवन की तरफ से पंकज कुमार ने 102 रन मात्र 68 गेंदों में बनाए। विनोद ने 32 रन ,अमन ने 22 रन व कवर भान ने 18 रन का योगदान दिया। कैरिज इलेवन से वैगन इलेवन को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैगन इलेवन की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं और वैगन इलेवन का पहला विकेट जल्द गिर गया। इसके बाद वैगन के कप्तान ललित 9 अजय 13 आशीष रावत ने 17 मात्र उसके बाद वैगन के विकास व सौरव में अच्छी साझेदारी हुई और उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया। वैगन के विकास ने 39 गेंदों में शानदार 76 रन बनाए व सौरव ने 32 रन बनाए। इनकी पारियां वैगन इलेवन को जीत नहीं दिलवा पाई और वैगन इलेवन यह मैच 7 रन से कैरिज इलेवन से हार गई। मैच के एंपायरिंग साहिल शर्मा व जोंटी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें