फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर तस्करों ने संधाए जंगल से काटे 13 खैर के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर तस्करों ने क्षेत्र के गांव संधाए के समीप वन विभाग के जंगल से 13 खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। पेड़ चोरी करने के बाद आरोपी तस्कर पंजाब की तरफ फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने आरोपियों का पंजाब के मोहाली तक पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक विकास कुमार ने बताया कि 19 सितंबर की रात वह वन दरोगा मान सिंह, अजय कुमार व अन्य के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। अलसुबह लगभग चार बजे जैसे ही वे गांव संधाए के समीप जंगल में पहुंचे तो कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की टाटा ऐस गाड़ी मिल्क गांव की तरफ जाती दिखाई दी। गाड़ी पर काले रंग की तिरपाल डाली हुई थी। जंगल में अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि वहां खैर तस्करों के द्वारा 13 पेड़ खैर के काटे गए हैं। जिसमें से कुछ पेड़ों की लकड़ियां मौके पर पड़ी मिली। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो टीमों का गठन कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। दोनों टीमों में से एक टीम पंजाब की ओर व दूसरी टीम आस पास के क्षेत्र में तलाश के लिए निकल पड़ी। एक टीम को पता चला कि खैर तस्कर पंजाब की तरफ गए है। जिसपर एक टीम ने उनका मोहाली तक पीछा किया, लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चल पाया। विभाग के अधिकारियों ने गांव मछरौली, संधाए, मिल्क, बिलासपुर, मोहडी गांव के मुख्य मार्गों पर स्थित घरों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच करनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक व एक टाटा मैजिक गाड़ी को गुजरते हुए देखा गया। दरोगा मान सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खैर तस्कर लगभग साढ़े तीन बजे गांव संधाए के रास्ते से जंगल में प्रवेश किया। इसके पश्चात सवा चार पर खैर तस्कर गाड़ी में खैर की लड़की लेकर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान आसिफ उर्फ बॉबी, जाकिर, इस्लाम, फुरकान व अन्य के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें