फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, मेरिट लिस्ट 24 नवंबर को

विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के दौरान आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला का अंतिम व पांचवें चरण की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। इस दौरान संस्थान में पहुंचकर दाखिला के लिए आवेदन किया और अपनी मनपसंद ट्रेड का चुनाव व अन्य बदलाव किए। इस चरण के लिए विभाग के पोर्टल पर रविवार को सीट दर्शाई गई थी। सुबह नौ से 11 बजे तक दाखिला समिति के सदस्य विद्यार्थियों के न आने के कारण खाली बैठे रहे। इसके बाद विद्यार्थी पहुंचने लगे।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चार चरणों में दस्तावेज जांच के लिए दो से तीन दिन निर्धारित किए गए थे। रुझान न आने के कारण विभाग हर बार फीस भरने की अंतिम तिथि तक दस्तावेज जांच के निर्देश जारी कर देता था। पांचवें चरण विभाग ने पहले से ही दस्तावेज जांच अंतिम दिन तक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस चरण में दस्तावेजों की जांच 24 से 26 नवंबर तक की जाएगी। इस चरण के शेड्यूल के अनुसार मंगलवार तक विद्यार्थी आवेदन कर ट्रेड इत्यादि में बदलाव व त्रुटियां ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद 24 नवंबर को पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ ही दस्तावेज जांच शुरू की जाएगी। 24 व 26 तक दस्तावेजों की जांच होगी। वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर रहेगी।
उल्लेखनीय है कि आईटीआई में कुल 1320 सीटों के लिए 13200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शुरुआत में विभाग ने दाखिला प्रक्रिया कुल चार चरणों में करवाने की योजना बनाई थी। चार चरणों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। हर चरण में 50 से 55 फीसदी ही दाखिले हो पाए। अभी 273 सीट खाली हैं। इस पर पांचवां चरण भी करना पड़ा। यह अतिरिक्त चरण है। इस चरण में दाखिला प्रक्रिया से चूके और नए विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों के आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉउंसलिंग में पहुंचें विद्यार्थी : बेनीवाल
यमुनानगर के प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल का कहना है कि दाखिला लेने का यह अंतिम मौका है। संभावना है कि इसके बाद विभाग अतिरिक्त चरण न चलाए। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण की कॉउंसलिंग शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को यह मौका चूकना नहीं चाहिए। विद्यार्थी संस्थान पर पहुंच कर प्रक्रिया में शामिल हों और दाखिला करवाएं। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें