फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दस्तावेज जांच के लिए नहीं पहुंचे 337 विद्यार्थी

विज्ञापन
आईटीआई में दस्तावेजों की जांच करते समिति सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन मात्र 30 विद्यार्थियों को ही सीट अलॉट की गई। पहली मेरिट सूची के 337 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई है। इसके बाद अब 18 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
पहली सूची देरी से जारी होने के कारण दस्तावेज जांच का समय कम था, जिस कारण विभाग ने अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी थी। वहीं विभाग की ओर से दशहरा छुट्टी रद्द कर भी दस्तावेजों की जांच की गई थी। पहली सूची के 337 ज्यादा विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के लिए नहीं पहुंचे। अंतिम दिन शनिवार को संस्थान में कुल 45 विद्यार्थी दस्तावेज जांच के लिए पहुंचे थे। इनमें से 15 विद्यार्थियों के दस्तावेज सही न होने के कारण वे दाखिला पाने के योग्य नहीं थे। वहीं 30 विद्यार्थियों के दस्तावेज सही मिलने पर उन्हें दाखिला मिल गया है।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची में कुल 747 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। इसके बाद शनिवार तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। 13 से 16 अक्तूबर तक कुल 410 विद्यार्थियों ने ही अपने दस्तावेजों की जांच करवाई है। वहीं आईटीआई प्रशासन को अनुमान था कि अंतिम दिन होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहेगी। नुमान के विपरीत अंतिम दिन विद्यार्थी बहुत ही कम पहुंचे। इससे दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठ कर लौट गए। इस दौरान इक्का दुक्का विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

दाखिले का पहला चरण पूरा हो गया है। इस दौरान 410 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच कराकर दाखिला पाया है। पहले चरण के 337 विद्यार्थी नहीं पहुंचे।शेड्यूल के अनुसार 18 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरा चरण 26 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 18 को सूची जारी होगी और 20 अक्तूबर तक सीट अलॉट की जाएगी। इसके बाद 24 अक्तूबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। इस चरण में 26 अक्तूबर तक फीस जमा की जाएगी। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल आईटीआई यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें