फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: पहरा देते रहे विद्यार्थी, डर के साये में गुजरी रात, हंगरी व रोमानिया के लिए होंगे रवाना

Sat, 26 Feb 2022 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

चिराग व अंकुर ने बताया कि उन्होंने सारी रात दहशत में गुजारी। जो छात्र उनके क्वार्टर में हैं उनमें से दो-दो छात्रों ने शिफ्टों में रातभर जाग कर पहरा दिया ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर समय रहते वहां से निकल सकें।
विज्ञापन
परमाणु हमले से बचने के क्या हैं तरीके - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के छात्रों को डर के साये में जीना पड़ रह है। वीरवार की रात छात्रों ने डर के साये में बिताई। बारी-बारी से पहरा देकर पूरी रात काटी ताकि किसी भी खतरे का आभास होने पर वहां से सुरक्षित स्थान पर निकला जा सके। इसी बीच अगली सुबह शुक्रवार को छात्रों को राहत भरी खबर मिली कि 26 फरवरी को उन्हें वहां से निकाला जाएगा। इससे छात्रों को कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं अभिभावकों ने भी  फोन कर अपने बच्चों का हालचाल जाना।    
विज्ञापन


शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी चिराग व लाल छप्पर के अंकुर ने बताया कि वह यूक्रेन के शहर इवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। जब से हमला हुआ है तब से अपने फ्लैट में रह रहे हैं। आज सुबह यूनिवर्सिटी के डीन की तरफ से उनके पास मैसेज आया था कि 26 फरवरी को उन्हें बस में बैठाकर हंगरी व रोमानिया के लिए रवाना किया जाएगा।

वहां से उन्हें भारत जाने के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। शुक्रवार को दूसरी जगहों से कुछ छात्र पोलैंड व रोमानिया के लिए रवाना किए गए। दूतावास से मैसेज आने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके लिए बस बुक की गई है। बॉर्डर तक जाने के लिए बस का खर्च करीब 1400 रुपये छात्रों को ही देना होगा।
विज्ञापन


दो-दो छात्रों की ड्यूटी पहरे में लगाई
चिराग व अंकुर ने बताया कि उन्होंने सारी रात दहशत में गुजारी। जो छात्र उनके क्वार्टर में हैं उनमें से दो-दो छात्रों ने शिफ्टों में रातभर जाग कर पहरा दिया ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर समय रहते वहां से निकल सकें। यूक्रेन सरकार की तरफ से मॉर्शल लॉ लगाया गया है, जिसके तहत रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दोस्तों से बात की थी। जिन्होंने बताया कि आज फायरिंग तो हुई लेकिन वीरवार के मुकाबले काफी कम। उन्होंने टीवी पर देखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर बात की थी। इससे उन्हें काफी हिम्मत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें