फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 घंटे में 20 हजार लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
संत निरंकारी भवन में टीकाकरण के लिए पंजीकरण करतीं स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत निरंकारी भवन में लगातार 103 घंटे लगातार चले शिविर में कुल 20 हजार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया। शिविर 24 से 28 सितंबर तक दिन-रात चलाया गया। शिविर का मंगलवार शाम पांच बजे समापन हुआ। इस दौरान लोगों को पहली व दूसरी दोनों डोज दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहीं संत निरंकारी मंडल के सेवादल सदस्यों ने शिविर में व्यवस्था संभाली। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। शिविर में आने वाले लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए मिशन के सेवादल सदस्यों की आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी इसी तरह ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 12 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए थे, ताकि टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों का ज्यादा इंतजार न करना पड़े और पंजीकरण के साथ अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी की जा सके। ब्रांच संयोजक बलदेव सिंह ने कहा कि मिशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करता रहेगा। सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने तक शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बलदेव सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन हमेशा से ही मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहा है और आगे भी प्रशासन के सहयोग से सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य में योगदान देगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक दिवसीय टीकाकरण शिविर लगते रहेंगे। शिविर के समापन पर परमात्मा से कोरोना संक्रमण के खात्मे और लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें