फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया नहीं मिली तो डीडीए दफ्तर का घेराव

विज्ञापन
बैठक करते भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने शनिवार को प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 9 नवंबर तक किसानों को यूरिया खाद नहीं मिली तो 10 नवंबर को डीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वह खाद की समस्या को लेकर किसानों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा सरकार में किसानों को मौसम, महंगाई और सरकार की मार झेलनी पड़ रही है। जिले में सैकड़ों एकड़ फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई। मुआवजा तो दूर की बात सर्वे भी नहीं किए गए। इसके अलावा गेहूं बिजाई के लिए किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डीजल के भारी-भरकम रेट से किसानों को गेहूं बिजाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष ने कहा कि भाजपा सरकार के नेता आज से सात साल पहले डीजल का रेट 40 रुपये और गेहूं का रेट 2100 रुपये मांग किया करते थे और आज भाजपा के नेता किसान हितैषी होने का झूठा दावा कर रहे हैं। खाद की बार-बार मांग करने पर भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसान की धान की फसल मंडी में औने-पौने दामों में बिक रही है। कहीं भी एमएसपी रेट पर नहीं खरीदी जा रही। किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा के चक्रव्यू में फंसा रखा है। और अगली फसल गेहूं बुवाई के लिए खाद भी उपलब्ध नहीं हो रही। सरकार वैट में चंद पैसों की कटौती करके बिना मतलब का ढिंढोरा पीट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज गेहूं बुवाई का पूरा सीजन है और खाद की किसान को बहुत जरूरत है। किसानों को 9 नवंबर तक यूरिया खाद नहीं मिली तो 10 नवंबर को डीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जयपाल चमरौड़ी उपाध्यक्ष, कर्णवीर सलेमपुर जिला महासचिव, सुभाष हरतोल जिला उपाध्यक्ष, विनोद डांगी काजनु जिला सचिव, कमल गुर्जर देवधर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, जंगशेर गुर्जर जंगा देवधर, मोहनलाल मुंडाखेड़ा प्रधान छछरोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें