फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में मानव विकास संगठन प्रथम

विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ललहाडी कलां में वालीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर हाईकोर्ट के जज दीप कुमार भाटिया ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान मानव विकास संगठन की टीम ने प्राप्त किया। जिसको संस्था की तरफ से 15000 रुपये इनाम दिया गया।
दूसरा स्थान कलामपुर की टीम जिला करनाल ने प्राप्त किया जिसको संस्था की तरफ से 5100 रुपये का इनाम दिया गया तथा तीसरा स्थान कैथल की टीम ने प्राप्त किया। जिसको संस्था की तरफ से 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। शूटिंग प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान दौलतपुर की टीम ने प्राप्त किया। टीम संस्था की तरफ से 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरा स्थान नवाज पुर की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों को अपने जीवन में अपनाने से हम नशे आदि बुराइयों से बच सकते हैं। मानव विकास संगठन के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को नशे आदि बुराइयों से दूर रखना है और खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ाना है। इस अवसर पर बलवंत फौजी, अभिषेक, मनीष, गोल्डी, सचदेव, हर्ष,साहिल, एडवोकेट सुभाष, नंबरदार और 200 से अधिक खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें