फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केद्रों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों के रखरखाव के लिए शनिवार को सिविल अस्पताल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में चार स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इनमें मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल व सरस्वती नगर, सिविल अस्पताल जगाधरी व ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। सिविल अस्पताल व सरस्वती नगर के कर्मचारियों को आईटीआई यमुनानगर की टीम द्वारा शनिवार को पीएसए प्लांट के संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव के बारे में भी बताया गया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट में आने वाली समस्याओं से निपटने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों को पीएसए ऑक्सीजन प्लांट चला कर दिखाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत कालडा ने बताया कि आईटीआई की टीम के रविन्द्र कुमार दहिया, फूल सिंह, कमल कुमार, दीपक मलिक और गीतांजली ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें