फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 43 केंद्रों में एचसीएस की परीक्षा आज

विज्ञापन
एचसीएस परीक्षा को लेकर नाके पर खड़े पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा लोकसेवा आयोग की ओर से रविवार को एचसीएस एवं एलाइड सर्विस की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 43 केंद्रों में दो सत्रों में परीक्षा होगी। प्रत्येक सत्र में 12485 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू रहेगी।
पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। परीक्षा को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शनिवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों, उड़नदस्तों, उप संयोजकों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों व पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए प्रथम श्रेणी स्तर के वितरक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डिप्टी कोआर्डिनेटर भी तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र डिप्टी कोआर्डिनेटर की मौजूदगी में खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जाएगी और सीसीटीवी कैमरे, जैमर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को मोबाइल, गहने, इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित अन्य कोई सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। अमृतधारी सिखों को छोटी कृपाण और कड़ा धारण करने की अनुमति होगी। बैठक में एसपी कमलदीप गोयल, नवीन अहूजा, एसडीएम सुशील कुमार, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह, नगराधीश निशा यादव, सचिव आरटीए डॉ. सुभाष चंद, डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें