हरियाणा के रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा यमुनानगर में शुरू हुई। इस दौरान अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी साथ रहे। यह पदयात्रा मुकंद लाल नागरिक अस्पताल से शुरू हुई जो कि मधु चौक, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए इंटक कार्यालय पर पहुंची।
यहां पर दीपेंद्र हुड्डा प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद पदयात्रा अंबाला शहर के लिए रवाना हो जाएगी। इस पदयात्रा में गडरिया पाल संगठन ने अपनी मांगों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा को एक ज्ञापन सौंपा और पाल समाज के हित में एक कानून बनाने के बारे में भी अनुरोध किया।