फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों व आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों व आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखर्जी पार्क कालोनी निवासी पार्वती ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ मार्च को परिवार के साथ घर का ताला लगाकर किसी काम से घर से बाहर गई थी। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये व सोने की अंगूठी व बालियां गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, संधाए निवासी शाहिना ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी सोने की बालिया चोरी कर ली। चोरी के समय वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। बिलासपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं चोरों ने ताजेवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की छत से सोलर लाइट पैनल की प्लेट चोरी कर ली। प्रतापनगर थाना पुलिस ने ताजेवाला निवासी जीत रानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें