फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती द्वारा 16 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी न लगवा पाने पर आरोपी दंपती ने उन्हें दस लाख रुपये का चेक दिया। चेक बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। जब युवकों के परिजनों ने आरोपी दंपती से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सदर पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कुंजल जाट्टान निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसने 2017 में कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात जिला अंबाला के नारायणगढ़ निवासी विक्रम सिंह व उसकी पत्नी के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि उसकी राजनीतिक लोगों के साथ अच्छी जानकारी है। वह उसे कंडक्टर की नौकरी दिलवा देंगे। आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाह रुपये की मांग की। उसने आरोपियों को विभिन्न किस्तों में छह लाख रुपये दे दिए। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आरोपी दंपती ने गांव रतनगढ़ निवासी रविंद्र कुमार से उसके दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। मगर आरोपियों ने उसके दोनों बच्चों को नौकरी नहीं लगवाई। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोपी दंपती से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उनको दस लाख रुपये का चेक दिया। जब उन्होंने वह चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसने आरोपी दंपती के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें