फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार दुकानों के शटर तोड़ उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रणजीत पुर बस स्टैंड पर स्थित रेडीमेट, हार्डवेयर सहित चार दुकानों के शटर तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की गाइडलाइन के अनुसार शाम छह बजे बाजार के दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए थे। गांव शेरगढ़ निवासी अनूप शर्मा ने बताया कि रणजीतपुर बस स्टैंड के समीप उसकी रेडीमेट कपड़ों की दुकान है। शाम को छह बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर साइड से टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि रैक में रखी पैंट, टीशर्ट और अन्य सामान गायब थे। दुकान के गुल्लक की जांच की तो उसमें रखे नकदी भी गायब मिली। उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। दूसरी दुकान के मालिक शुभम की हार्डवेयर की दुकान से चोर हजारों रुपये का सामान और गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गए। तीसरी दुकान रजत कुमार के वाहनों के कार्यालय का शटर तोड़कर एलसीडी और अन्य सामान चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त चौथी कार मैकेनिक की दुकान से भी चोर हजारों का सामान चुरा ले गए। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें