फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बातों में उलझाकर ठगी सोने की बालियां व चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक से लोन पास होने की बात कहकर फोटो खिचवाने के लिए एक व्यक्ति ने महिला से सोने की बालियां व गले से चेन उतरवा ली। इसके बाद आरोपी ने महिला को बातों में उलझाकर उससे बालियां व चेन ठग ली। गहने ठगने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद महिला को जब अपने गहने गायब मिले तो उसे ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कपालमोचन निवासी सरोज बाला ने बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने घर पर अकेली थी। तभी एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनके घर आया। आरोपी ने उसे कहा कि ताई आपका पंजाब नेशनल बैंक में लोन पास हो गया है। आपकी फोटो लेनी है। आप अपने कानों की बालिया व गले की चेन उतार दो। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने गले से चांदी की चेन व कानों से सोने की बालियां उतार कर कमरे में रख दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी अपने मोबाइल से फोटो उतार ली। इसके बाद आरोपी ने उनके घर की बात करते हुए कहा कि तुमने कितने कमरे बना रखे है। घर देखने के बहाने आरोपी उनके कमरे में चला गया। तभी वह चारपाई उठाकर दूसरी साइड में खड़ी करने चली गई। इसके बाद आरोपी व्यक्ति कमरे से बाहर आया। आरोपी ने उसे कहा कि आप कल दस बजे बिलासपुर बैंक में आ जाना। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। जब वह अपने कमरे में गई तो वहां से उसकी बालियां व चेन गायब थी। उसने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश में वह बैंक भी गई। लेकिन बैंक में भी वह व्यक्ति नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करके लोन दिलवाने का बहाना बनाकर उसके गहने उतरवाए। इसके बाद उसे बातों में उलझा कर उसके गहने ले गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें