फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में घर से उठाया जाएगा कचरा, प्रशासन वसूलेगा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने वीरवार को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा कर्कट उठाने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त होना अति आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन के साथ लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सफाई के बाद ठोस व तरल कचरे को कस्बे से बाहर जगाधरी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाने का खर्च लगभग दो लाख 35 हजार रुपये आएगा। इस राशि को घरों व दुकानदारों के सहयोग से एकत्रित किया जाएगा। मौजूदा समय में ग्राम पंचायत के पास कूड़ा कर्कट एकत्रित करने के लिए किसी प्रकार की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास भी कस्बे से बाहर कचरा गिराने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं है। इसलिए कॉलोनियों, मोहल्लों व बाजार से निकलने वाला कचरा जगह जगह बिखरा रहता है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के आसपास भी गंदगी के ढेर लग जाते हैं। जिससे वातावरण भी प्रदूषित होता है। एसडीएम ने कहा कि ठेकेदार के माध्यम से डोर टू डोर व दुकानों से कूड़ा कर्कट एकत्रित किया जाएगा। जिसके लिए घरों व दुकानदारों से एक तय राशि वसूल की जाएगी। राशि का निर्धारण सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व मौजिज लोगों के सहयोग से निर्धारित किया जाएगा। ताकि किसी भी परिवार व दुकानदार पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इस योजना को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें