फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव का बजा बिगुल : पहले दिन आए तीन नामांकन

विज्ञापन
Bare election bell: three nominations came on the first day - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही सोमवार को बार एसोसिएशन का चुनावी बिगुल बज गया है। पहले दिन प्रेजिडेंट के लिए पवन कुमार पुनिया और वाइस प्रेजिडेंट के लिए मनदीप वालिया तथा कोषाध्यक्ष के लिए सोनू नंदा ने अपना नामांकन भरा। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा जो सुबह के दस से दोपहर के तीन बजे तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन के साथ ही सोमवार से हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नामांकन खत्म होने के बाद एक दिसंबर को दस्तावेजों की जांच होगी जोकि सुबह के 11 से दो बजे तक चलेगी। दो दिसंबर को नामांकन वापस हो सकेंगे। इसी दिन दोपहर बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट तैयार कर जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन ही नतीजे भी जा जाएंगे।
इस बार 52 वोट बढ़े
बता दें पिछली बार चुनाव में 1406 मतदाता थे, जिसमें 1210 ने मतदान किया था। इस बार 1458 मतदाता हैं यानी 52 वोट और बढ़ गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

किस पद के लिए कितना अभ्यास होना चाहिए
बार चुनाव में प्रेजिडेंट के लिए 10 साल, वाइस प्रेजिडेंट के लिए पांच साल, जनरल सेक्रेटरी के लिए भी पांच साल, ज्वाइंट सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष के लिए तीन साल वकालत का अभ्यास होना चाहिए। इसके अलावा प्रत्याशी का वोटर लिस्ट में नाम शामिल होना चाहिए। यहां बता दें इस चुनाव के लिए सुरेंद्र सिंह रामपुर को रिटर्निंग ऑफिसर और भूपिंद्र कुमार शांडिल्य को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें