फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुहड़पुर कलां के पंचायती जंगल से खैर के पेड़ काटते चार आरोपी काबू, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मुजैहदवाला जंगल से एक माह पहले खैर के पेड़ काटने के आरोपी चार खैर तस्करों को चुहड़पुर कलां के पंचायती जंगल से खैर के पेड़ काटते रंगे हाथ काबू किया है। जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने चारों आरोपियों से एक कार व बाइक बरामद की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने वन रेंज अधिकारी की शिकायत पर चारों आरोपियों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ वन संपदा की चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को ताजेवाला बीट के वनरक्षक सोनू व भूडकलां बीट के वनरक्षक दीपक सरकारी गाड़ी में रात्रि के समय गश्त पर थे। जैसे ही वह चुहडपुर व गुलाब गढ़ की पंचायती जंगल के पास से गुजर रहे थे तो जंगल से कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ दूर पर उन्होंने देखा कि सामने सामने आठ दस लोग खैर के पेड़ काटने में लगे हुए हैं। वन विभाग टीम ने पकड़ने की नीयत से उनकी घेराबंदी की गई तो 6 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए और चार व्यक्तियों को रंगे हाथ मौके से ही पकड़ लिया गया। जिनको थाना प्रताप नगर में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजिद निवासी फैजपुर, मुरसलीन निवासी फैजपुर, समीम निवासी फैजपुर और इस्लाम निवासी पलोड़ी हिमाचल प्रदेश व मुनव्वर निवासी पलोडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। जगाधरी रेंज अधिकारी की तरफ से चारों के खिलाफ थाने में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
अगस्त माह में मुजैहदवाला से काटे थे खैर के 11 पेड़
जगाधरी रेंज अधिकारी द्वारा भी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना प्रतापनगर में शिकायत दी गई। 30- 31 अगस्त की रात्रि को मुजेहदवाला जंगल से खैर तस्करों ने 11 पेड़ खैर के काट लिए थे। जिन लोगों ने पेड़ काटे थे, टॉर्च की रोशनी में ब्लॉक दरोगा योगेश कुमार ने उनके चेहरे देख लिए थे। उस समय सभी आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। चुहड़पुर के पंचायती जंगल से रंगे हाथ पकड़े गए खैर तस्कर जब वन दरोगा योगेश को दिखाए गए थे तो उसने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने बताया कि 30-31 अगस्त को मुजेहदवाला से रात के समय खैर काटने वाले चारों व्यक्ति यही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें