फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के दर्शन करने उमड़े अनुयायी

विज्ञापन
श्री लालद्वारा मंदिर में जन्मदिन पर गुरु महाराज से केक काटने का आग्रह करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रीलाल द्वारा मंदिर में दो दिवसीय समागम का शुभारंभ शनिवार को हर्षोल्लास से हुआ। समागम में गद्दीनशीन महंत राम सुंदरदास महाराज के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी उमड़ पड़े। इस दौरान गुरु महाराज का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया गया। अनुयायियों ने नाच गाकर खुशियां मनाईं।
कोरोना संक्रमण के बाद यह पहला अंतरराज्यीय समागम करवाया जा रहा है। लंबे समय से श्रद्धालु गुरु महाराज की प्रतीक्षा कर रहे थे। दिन निकलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में पहुंचने लगे। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा दी गई। नाम दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं ने श्रीलाल द्वारा स्थित हनुमान मंदिर में पंडित गोपाल राज से पूजा करवाई। फिर महाराज से नाम दीक्षा ली। वहीं गुरु महाराज के जन्मदिन पर केक काटा गया।
विज्ञापन

भजनीक दास बसंत ने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। नाचो गाओ आज जन्मदिन सतगुरु का, ठुमका जरा लगाओ जन्मदिन सतगुरु का पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस दौरान भंडारा करवाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी प्रधान सतपाल अरोड़ा व महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि समागम में जिले के अलावा पंचकूला, सहारनपुर, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पांवटा साहिब, रूड़की, हरिद्वार, दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, पटियाला, लुधियाना सहित विभिन्न राज्यों व जिले से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए यहां पर विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण के कारण गुरु महाराज ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को भी महाराज श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा व आशीर्वाद देंगे। इस दौरान देवेंद्र मेहता, रमेश मेहता, योगेश शर्मा, राजकुमार ऐरी, राजीव अरोड़ा, अशोक भाटिया, प्रदीप चड्ढा, संदीप वाधवा, रमेश दत्ता, सुरेंद्र, दीपक अरोड़ा, विनोद मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें