फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले दोबारा से कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिले में शुक्रवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। लोगों को कोरोना की गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को जिला में पांच लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल आबादी में से 44.29 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24771 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24330 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 29 मरीज सक्रिय हैं। जोअस्पताल मेें दाखिल हैे। अभी तक कुल 532471 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 502470 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2094 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर-9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें