फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की नौकरी लगवाने की एवज में तीन युवकों से हड़पे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन विभाग में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर मोहाली के दो लोगों ने देवधर निवासी अनिल व उसके उसके दोस्तों से पांच लाख रुपये हड़प लिए। कई महीने बीत जाने पर भी नौकरी नहीं लगी तो तीनों युवकों ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बेरोजगार युवकों ने पंजाब के मोहाली निवासी सुधीर व बिट्टू तिवारी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। प्रतापनगर पुलिस ने अनिल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवधर निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ग्रेजुएट है और खेती-बाड़ी करता है। उसने बल्लेवाला में स्क्रीनिंग प्लांट लगाया हुआ है। अनिल ने बताया कि स्क्रीनिंग प्लांट पर यूपी के थाना बेहट अंतर्गत गांव बहरामपुर निवासी जितेंद्र कुमार व देवधर निवासी राहुल काम करते हैं। अनिल ने बताया कि पंजाब के मोहाली के एसएस नगर निवासी सुधीर की गांव बल्लेवाला में निकट रिश्तेदारी है। सुधीर ने उन्हें बताया कि उसकी ऊपर तक अच्छी पहुंच है। वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
अनिल ने बताया कि सुधीर ने खनन विभाग में गार्ड लगवाने के लिए पांच लाख रुपये देने की बात कही। और कहा कि आधी रकम पहले और आधी नौकरी लगने के बाद देने होंगे। स्टोन क्रशर जोन में काम करने वाले जितेंद्र व राहुल भी नौकरी के लिए तैयार हो गए। तीनों युवकों ने अलग-अलग तारीखों में सुधीर व बिट्टू तिवारी के खाते में गूगल पे से लगभग 5 लाख डाल दिए गए। करीब आठ महीने बीत जाने के बाद भी सुधीर नौकरी के बारे में टालमटोल करता रहा। जब उन्हें लगा कि सुधीर उनके साथ धोखा कर रहा है। तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि सुधीर तीनों युवकों को जान से मारने की धमकी देने लगा। कई महीने की भागदौड़ के बाद भी जब सुधीर व उसके रिश्तेदारों ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रतापनगर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मोहाली निवासी सुधीर व बिट्टू तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें