फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के चालक की हत्या कर 50.09 लाख लूटने का आरोपी पांच लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर एचडीएफसी बैंक के बाहर व्यापारी के चालक श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर 50.09 लाख रुपये लूटने के मुख्य आरोपी और पांच लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी दिलप्रीत उर्फ सर्बजीत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने निरंकारी ज्वेलर्स विनोद कुमार को गोली मार कर लाखों रुपये लूटने, जगाधरी में लकड़ी व्यापारी से 2.60 लाख रुपये लूटने और रादौर में एसआई सतीश कुमार को गोली मारने की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी से सात लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश का पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त हथियार, बाइक व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि चार मुख्य वारदातों को सुलझाने का जिम्मा सीआईए-टू इंचार्ज राकेश कुमार का सौंपा गया था। इनकी टीम ने मुख्य आरोपी 25 वर्षीय दिलप्रीत उर्फ सर्बजीत को रविवार सोमवार रात करीब 12 बजे गांव कैल गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दिलप्रीत ही इन वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी है। उसके साथ चार से पांच अन्य आरोपियों के जुड़े होने का शक है। वह रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। एसपी का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी से फिलहाल सात लाख रुपये बरामद किए है। एसपी के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। किसकी क्या भूमिका रही ये रिमांड पूरा होने पर और सबकी गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा।
जल्द अमीर बनने के लिए अपनाया अपराध का रास्ता
एसपी ने बताया कि आरोपी दिलप्रीत 12वीं पास है। पहले वह नौकरी करता था। उसने कुछ दिन रेस्टोरेंट भी चलाया और दुबई भी गया। वह अच्छे खासे परिवार से है। आरोपी ने जल्द अमीर बनने और अपनी पहचान बनाने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया था अंजाम
-तीन मार्च को लक्ष्मी सिनेमा के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने निरंकारी ज्वेलर विनोद कुमार को गोली मारकर 20 किलो चांदी व 30 तोले सोने के गहने लूटी थी। माथे पर गोली लगने से विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलप्रीत ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
- 10 मार्च को थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में गांव भगवानगढ़ के पास लकड़ी व्यापारी ग्रीन पार्क निवासी रमन जुल्का से दो लाख 60 हजार रुपये लूटे थे। राहगीरों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश फायर कर फरार हो गए थे। आरोपी जगाधरी से रमन के पीछे लगे थे। सुनसान स्थान आने पर वारदात को अंजाम दिया था।
- छह मई को रादौर में गश्त कर रहे एसआई सतीश कांबोज ने बैंक के बाहर संदिग्ध हालत में खड़े बाइक सवार संदिग्धों का पीछा किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी गई। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। पूछताछ में दिलप्रीत ने बताया कि वे वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी पुलिस उनके पीछे लग गई। पुलिस से बचने के लिए उसने फायर किया था।
- 17 मई को महाराणा प्रताप चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अजय बंसल के चालक पुराना हमीदा निवासी श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर उससे 50.09 लाख से भरा बैग लूट लिया था। इस वारदात को दिलप्रीत ने ही अंजाम दिया था। पहले रेकी की गई थी। जैसे ही श्रवण कार से उतरा था तो उसके सिर में गोली मार वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद डीजीपी ने हत्यारे की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें