फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में कानून रद्द होने पर घर लौटेंगे किसान : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ सरस्वतीनगर। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को कहा कि 29 नवंबर से लोकसभा में शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा में तीनों कृषि कानून रद्द होने की औपचारिकताओं के बाद किसान घर लौट जाएंगे। वह जजपा नेता राजकुमार सैनी गंदापरा की पोती की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने वर-वधू को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि किसान कानून रद्द करवाना चाहते थे, सरकार ने कानून रद्द कर दिए हैं। लोकसभा में सभी औपचारिकताएं 29 नवंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र में पूरी की जाएंगी। किसानों को इसके बाद घर लौटकर परिवार के साथ इसका जश्न मनाना चाहिए। वहीं राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाने पर उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जिसके 18 करोड़ 77 लाख दस्तावेज ऑनलाइन हैं और एक क्लिक पर इसकी जानकारी ली जा सकती है। इससे पहले पुराना रिकॉर्ड गठरियों में बांधकर रखा जाता था। जो धूल, मिट्टी, सीलन, दीपक सहित अन्य कई कारणों से खराब तक हो जाता था। परंतु रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं लोगों को रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए एक बार क्लिक करने की जरूरत होगी और घर बैठे ही जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा होने से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। वहीं हरियाणा लोक सेवा आयोग के डिप्टी सचिव के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार है। हमने पकड़ भी लिया और उसे उसकी करनी की सजा भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और एसडीएम को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान निशान सिंह, ओपी लाठर, अशोक शेरवाल, मांगे राम गुंदियानी व अन्य जजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें