फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में धारदार हथियार मारकर बुजुर्ग किसान की हत्या, गले पर भी थे घोटने के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ताहरपुर गांव में किसी ने खेत में बने ट्यूबवेल पर रह रहे 80 वर्षीय किसान गुरदयाल सिंह के सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। किसान का शव ट्यूबवेल पर ही खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर कस्सी से वार व गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। सुबह जब उसका पोता खेत में चारा लेने गया तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ताहरपुर कलां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुरदयाल सिंह (80) खेती बाड़ी करते थे। कई साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से उसके पिता गुरदयाल अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर रहते थे। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा खेत में चारा लेने के लिए गया था। जब उसका बेटा ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां उसके पिता गुरदयाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए मिले। उस समय वह हिमाचल के कॉलर में अपने बागबानी के काम के सिलसिले से जा रहा था। उसके बेटे ने घर आकर अपनी मां को बताया कि दादाजी के सिर में किसी ने चोट मार दी है। ये जानकारी उसकी पत्नी ने उसे फोन पर दी। इसके बाद वे कलेसर गांव के नजदीक से वापस घर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसके पिता के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियारों से वार किए हुए मिले। उनके गले को रस्सी से घोंटने के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी न उनके सिर में कस्सी से कई वार किए और रस्सी या परने से गला घोंटा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बॉक्स
नहीं थी किसी से कोई रंजिश
अशोक ने बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश के कॉलर में बागवानी का काम है। अधिकतर समय वह वहीं पर रहता है। शुक्रवार सुबह भी वह अपने साथी के साथ हिमाचल के लिए घर से निकला था। उसने बताया कि उसका फोन घर पर ही था। अशोक ने बताया कि उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
सुरक्षित नहीं खेत में अकेले रहने वाले किसान व मजदूर
खेल में अकेले रहने वाले किसान व मजदूर सुरक्षित नहीं है। कुछ माह पहले की छप्पर क्षेत्र में एक मजदूर की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। आंख पर चोट के निशान थे। अब ताहरपुर गांव में भी अकेले रह रहे इस किसान की हत्या कर दी गई।
वर्जन
वृद्ध किसान के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कर दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। न ही किसी से रंजिश बताई है।
विज्ञापन

लज्जा राम, थाना छछरौली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें