फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते पूव सैनिक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व सैनिकों ने शनिवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। साथ मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा।
पूर्व सैनिक एडवोकेट केडी बख्शी और विनायक ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए पत्र के विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस पत्र में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों व बच्चों के आरक्षण के लाभ के संबंध की नीति में बड़ा बदलाव करके हितों पर कुठाराघात किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस पत्र को तुरंत वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक प्रशिक्षित, अनुशासित और अच्छे मनोबल सहित सेवानिवृत्त होते हैं और सिविल में नौकरी की उम्मीद करते हैं, लेकिन 14 जुलाई 2021 को जारी किए पत्र के अनुसार अब कोई भी पूर्व सैनिक योग्यता अनुसार निम्र ग्रुप से उच्च ग्रुप में नहीं जा सकता। एक बार किसी भी कैटेगरी में नौकरी लेने के बाद उसको आगे आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक शिरीष कुमार व रविंद्र पाल ने कहा है कि इस नीति के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों व बच्चों के लिए न केवल अन्याय है, बल्कि उनका अपमान भी है। इस दौरान विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव जगपाल सिंह, जिला प्रधान संजय कंबोज एवं संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक आर एस शर्मा ने समर्थन किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक अमरीक सिंह, जोगिंदर सिंह, तरसेम सैनी, रामकुमार कलेर, सुशील कुमार, प्रवीन कुमार, सतपाल कुराली, बलजीत सिंह, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें