फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथेनॉल प्लांट तैयार, रोजाना एक लाख लीटर का होगा उत्पादन

विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल में तैयार किया गया एथेनॉल प्लांट।। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। आखिरकार सात साल बाद सरस्वती शुगर मिल में एथेनॉल प्लांट बनकर तैयार हो गया। करीब 200 करोड़ की लागत से इस प्लांट को तैयार किया गया है। प्लांट से रोजाना एक लाख लीटर एथेनॉल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
एक्साइज और दमकल विभाग दोनों की कुछेक औपचारिकताएं पूरी करने के एक माह बाद इस प्लांट का शुरू कर दिया जाएगा, यानी दिसंबर के अंत अथवा जनवरी की शुरूआत में इसका शुभारंभ हो सकता है। प्लांट के लगने से अब विदेशों से एथेनॉल मंगवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक विभिन्न तेल कंपनियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शराब बनाने के लिए शीरे की आवश्यकता पड़ती है। वहीं सरस्वती शुगर मिल से निकल रहा शीरा फिलहाल डिस्टलरी, केमिकल प्लांट व ओपन मार्केट में बिक रहा था। अब शीरे को एथेनॉल बनाने का काम किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए स्टोरेज टैंक तैयार किए गए हैं। रोजाना एक लाख लीटर एथेनॉल को तैयार किया जाएगा। इसके लिए मिल की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।
हालांकि प्लांट का यह प्रोजेक्ट सात साल पुराना है। कई कारणों के चलते मंजूरी नहीं मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद पिछले साल मई 2020 में इसके निर्माण का कार्य शुरू किया गया था और 2021 अप्रैल में काम पूरा होना था। कोरोना महामारी के चलते इसका कार्य बीच में रुक गया था। कोरोनो संक्रमण कम होने के बाद काम शुरू किया। अब प्लांट एथेनॉल के उत्पादन के लिए तैयार है। संवाद
क्या होता है एथेनॉल
एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जिसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन वैसे तो गन्ने से होता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर 35 फीसदी तक कार्बन मोनोऑक्साइड कम किया जा सकता है। एथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल से आम आदमी को भी बड़ा फायदा होगा। एथेनॉल से चलने वाली गाड़ी पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम गर्म होती है। एथेनॉल में अल्कोहल जल्दी उड़ जाता है, जिसके चलते इंजन जल्द गर्म नहीं होता है।
2025 से बिकेगा एथेनॉल वाला पेट्रोल
बताया जा रहा है दो-तीन साल में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाकर बेचने का लक्ष्य रखा है। इससे महंगे तेल आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। एथेनॉल का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है तो पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार तेल कंपनियां 20 फीसदी एथेनॉल के मिश्रण के साथ ही पेट्रोल बेच सकेगी।
विज्ञापन

करीब 200 करोड़ रुपये का एथेनॉल प्लांट तैयार है। एथेनॉल को शराब में प्रयोग होने वाले शीरा से तैयार किया जाएगा। यह प्लांट 10 एकड़ में बना है। एक-दो औपचारिकताएं रह गई है। करीब एक माह बाद प्लांट शुरू हो जाएगा। इस प्लांट से प्रदूषण भी नहीं होगा। - सुनील कुमार सचदेवा, महाप्रबंधक, सरस्वती शुगर मिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें