फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुओं को शिक्षामंत्री ने सम्मानित किया

विज्ञापन
गुरुजनों को सम्मानित करते शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने और समाज में बदलाव लाने वाले गुरुओं के घर जाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने इन गुरुजनों के घर पहुंचकर उन्हें फूलों की माला पहनाई और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पूरे देश में भाजपा ये कार्यक्रम कर रही है। जिन लोगों ने शिक्षा, खेल व समाज के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है, उनका सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिजिक्स के प्रोफेसर ओमप्रकाश गांधी ने स्त्री शिक्षा पर एक पुस्तक लिखी और उसके बाद उन्होंने समाज से आह्वान किया कि स्त्री शिक्षा को हमें महत्व देना चाहिए। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ देवधर में गुर्जर कन्या महाविद्यालय की स्थापना की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने संस्कारों पर भी जोर दिया। बच्चों को संस्कार देने का काम किया, स्त्री शिक्षा में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया।
विज्ञापन

ऐसे ही गुरु सेवाराम भी हैं, जो डीएवी स्कूल में प्रवक्ता रहे हैं। जब वे सहायक प्रोफेसर थे तो उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया, स्कूल समय के बाद भी बच्चों को पढ़ाते थे और किसी से कोई शुल्क नहीं लेते थे। वह ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर बच्चों संस्कार देते थे। इसी तरह प्रोफेसर केएल जौहर हैं, जो मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार की जब स्थापना हुई तो उसके वाइस चांसलर भी रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के मुताबिक जगाधरी के लाला वेद प्रकाश शिक्षक तो नहीं है, लेकिन एसडी शिक्षण संस्थान के सचिव हैं। वहां दस हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। संस्था के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सनातन धर्म शिक्षण संस्थान संयुक्त सचिव मनोज अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें