फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड : हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए बनाई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा नदी पार स्थित खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर हुए दोहरे हत्याकांड में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीआइए वन टीम बना दी गई है। टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ तेज कर दी है। हालांकि इस मामले में हरजिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मगर आरोपी फरार है। डबल मर्डर होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिये बयान में ट्यूबवेल मालिक रामेश्वर ने बताया था कि शुक्रवार की रात को उसके पड़ोसी खेत के मालिक प्रवीन रात करीब 9.30 बजे फसल खराब कर रहे आवारा पशुओं को भगाने के लिए खेतों में आया था। तब उसने देखा की सुरेंद्र व रानी के साथ एक और युवक शराब पीकर मस्ती कर रहा था। जब उसने उस व्यक्ति के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम हरजिंद्र सिंह बताया। उसने बताया कि सुरेंद्र के ही जिले सीतामढ़ी का रहने वाला है और पास के ही गांव में खेतों में काम करता है। सुबह जब प्रवीन को दंपती की हत्या के बारे में पता चला तो उसने यह बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस की शक उनके साथ रात को बैठकर शराब पी रहे हरजिंद्र पर गया। पुलिस को जांच पड़ताल में शव के पास से शराब की बोतल व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें