फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बहकर आया शव कुत्तों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बरौली माजरा की बोली नदी में बहकर आया शव कुत्तों ने नोंच डाला। वहां से गुजरते हुए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना छछरौली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कुत्तों के झुंड से मुक्त करवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बोली नदी में शनिवार तड़के पानी के तेज बहाव में पहाड़ी क्षेत्र से एक शव बहकर बरौली माजरा के पास पहुंच गया और रेत में धंस गया। इसके बाद आसपास के कुत्ते वहां पहुंच गए और उन्होंने शव नोंच डाला। इस दौरान नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को देखा तो शक हुआ। कुत्ते रेत में धंसा शव नोंच रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना सरपंच और पुलिस को दी। कुछ देर मौके पर भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर शव की जानकारी वायरल कर दी। इस पर आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से मृतक की शिनाख्त करवानी चाहिए, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। जिस पर पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़ गए थे। नदी में पानी के तेज से शव बहकर यहां पहुंच गया है।
विज्ञापन

सुबह सूचना मिली कि बरौली माजरा नदी में रेत में एक शव धंसा पड़ा है और शव कुत्ते नोंच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। किसी ने मृतक की शिनाख्त नहीं की। शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें