फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.90 करोड़ से होगा तीन वार्डों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से शहर की नवनियमित 69 कॉलोनियों के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पहले चार वार्डों की नव नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। वहीं, अब वार्ड नंबर 12, 21 व 22 की लगभग 6.90 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
मेयर मदन चौहान व नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। मेयर चौहान ने बताया कि सरकार नेा 69 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया था। इससे पहले इन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने की अनुमति नहीं थी। अब नव नियमित कॉलोनियों को विकसित करने के लिए अब निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाने हैं।
विज्ञापन

सभी कॉलोनियों में जहां सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं, पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। इन कॉलोनियों के विकास को लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के एक्सईएन रवि ओबरॉय व एक्सईएन एलसी चौहान की टीम ने एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए हैं। तीनों वार्डों की नव नियमित कॉलोनियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियां और पक्की सड़कें व गलियां बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य
निगम के वार्ड नंबर 12 की रूप नगर व तीर्थ नगर कॉलोनी के विकास पर निगम की ओर से लगभग 2.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कॉलोनियों में जहां पक्की सड़कें व गलियों की सुविधा दी जाएगी। वहीं, निकासी के लिए नालियां व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाई जाएगी। वार्ड नंबर 21 की शिवपुरी बी, मायापुरी, गीता कॉलोनी, बूटर विहार व अन्य नव नियमित कॉलोनियों में 2.28 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वार्ड नंबर 22 की प्रोफेसर कॉलोनी, रामेश्वर विहार, गोल्डनपुरी कॉलोनी के विकास पर 2.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम की ओर से में पक्की गलियां, नालियां व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें