फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने एचसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने रविवार को अधिकारियों के साथ जिले में बनाए गए एचसीएस के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय जगाधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, हिन्दू गर्ल्स कालेज, हिन्दू पब्लिक स्कूल, हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों की जांच की। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी, अग्रसेन कालेज जगाधरी, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फिल्ड स्कूल, न्यू हैप्पी स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में जाकर बिजली, पीने का पानी, शौचालय व क्लास रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 12 सितंबर को दो चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा के लिए 13 जिलों में सेन्टर बनाए गए हैं, जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 12 सितंबर को सुबह पहले चरण के तहत 10 से 12 बजे तक और दूसरे चरण में इसी दिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए है इन परीक्षा केन्द्रों में 12 हजार 485 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, नगराधीश निशा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डिप्टी शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें