फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के अंदर आने से रोका तो ग्रामीण और पुलिस में धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांजनू में मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीण व किसान वीरवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने के लिए शहर की कांबोज धर्मशाला में इकट्ठे हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय कूच किया, जहां गेट पर ही डीएसपी के नेतृत्व में जमा पुलिसबल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान धक्कामुक्की के बाद ग्रामीण कार्यालय में दाखिल हुए। एसडीएम ने बातचीत में आठ सदस्यीय कमेटी बनाने और जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव कांजनू में मीट फैक्टरी को लेकर चल रहे विरोध के बाद वीरवार को विधायक बिशन लाल सैनी, कांग्रेसी नेता विक्रम सैनी, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान संजू गुंदियाना, भाकियू टिकैत के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, भाकियू के ब्लॉक प्रधान उदय सिंह कुंजल, भाकियू की मंडल प्रधान सुखबीर कौर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में मीट फैक्टरी नहीं लगनी चाहिए। मीट फैक्टरी के लाइसेंस को रद्द करने की मांग को लेकर गांव कांजनू में लोगों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में वे पूरी तरह से उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी की कीमत पर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जब तक मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, यह विरोध जारी रहेगा। कांबोज धर्मशाला से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस से जोर आजमाइश के बाद प्रदर्शनकारी अंदर पहुंचे। यहां एसडीएम डॉ. इन्द्रजीत सिंह व डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि मामले को लेकर आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक, डीएसपी रादौर, तहसीलदार रादौर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला नगर योजनाकार अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग से भी एक-एक अधिकारी शामिल रहेंगे। कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद डीसी को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें