फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। इनसो की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने की गुहार लगाई है। मामले को लेकर शुक्रवार को इनसो चेयरमैन अजय राव ने रादौर के एसडीएम डॉ. इंद्रजीत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री को भेजें पत्र में इनसो चेयरमैन अजय राव ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए युवाओं का रुझान काफी बढ़ा है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद काफी छात्र व छात्राएं ऐसी हैं, जो सीटें पूरी होने के कारण दाखिले से वंचित रह गए हैं। वहीं दाखिला प्रक्रिया में ऑनलाइन की जानकारी न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब छात्र उच्च शिक्षा लेने से वंचित रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अपील की है कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर दाखिले से वंचित छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया जाए। वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, जिससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े। ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान बनाने से जिसके माता पिता अनपढ़ है, उन बच्चों को उच्च शिक्षा लेने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें