फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: तीन बदमाशों ने पिकअप चालक से 1.39 लाख लूटे, चाबी व मोबाइल भी ले गए

Sat, 21 Oct 2023 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पिकअप चालक फैक्टरी में बुरादा डालकर पैमेंट लेकर वापस लौट रहा था। गंगा नगर कॉलोनी के पास दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा कई पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में मस्जिद के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिकअप चालक पर धारदार हथियार से हमला कर एक लाख 39500 रुपये, मोबाइल व पिकअप की चाबी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन उसमें कोई बदमाश भागते हुए दिखाई नहीं दिए। जांच के दौरान पास के ही एक खेत से चालक का मोबाइल बरामद हो गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस चालक के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में बब्बू ने बताया कि वह प्रतापगढ़ की माजरी निवासी पवन की पिकअप पर ड्राइवर है। वह शनिवार की सुबह भूखड़ी के पास फैक्ट्री से बुरादा लेकर हनुमान गेट स्थित फैक्ट्री में डालने के लिए गया था। वहां से पेमेंट के एक लाख 39500 रुपये लेकर वह वापस आ रहा था। गंगानगर कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप रुकवाई। एक ने पिकअप के अगले शीशे पर राॅड से वार किया। दो बदमाश क्लीनर साइड से पिकअप में आए और डैसबोर्ड पर रखे एक लाख 39500 रुपये, उसका मोबाइल और पिकअप की चाबी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी बाजू पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए।

बाइक सवार कॉलोनी की गलियों से होते हुए आंखों से ओझल हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस सहित कई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन घटना को अंजाम देकर भागने वाले बाइक सवार कहीं नजर नहीं आए। चालक का कहना है कि किस हथियार से हाथ पर वार किया है, इसकी जानकारी नहीं है।

पिकअप चालक ने नकदी लूटने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज में कोई बदमाश कैद नहीं है, जिससे लूट की अभी पुष्टि नहीं हो रही है। उसके बयान के आधार पर तफ्तीश की जा रही है। - नरेंद्र राणा, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें