कपालमोचन मार्ग पर सत्संग भवन के समीप ऑयल सप्लायर का शव अपनी ही दुकान में पंखे पर लगे फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त दुकान का शटर खुला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से मौके पर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव शहजादपुर के मनीष ने बताया वह और उनके भाई मोनू का ऑयल सप्लाई का काम है। उनकी कपालमोचन मार्ग पर सत्संग भवन के समीप दुकान है। वह रोज की तरह सोमवार देर शाम काम समाप्त कर गांव में चला जाता था, जबकि उनका मोनू दुकान में ही सो गया था। मंगलवार वह किसी काम से घर पर ही रुक गया और दुकान पर नहीं गया। दोपहर के वक्त आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बताया उनकी दुकान का शटर कुछ ऊपर उठा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकान के अंदर जाकर देखा तो मोनू का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मोनू के शव फंदे से उतारा और सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से घटनास्थल पर छानबीन की।
मृतक के मरने के कारणों अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
धर्मसिंह, जांच अधिकारी, थाना बिलासपुर।