खंड के गांव राइयांवाला के किसान जसबीर सिंह की अपने खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने पर उसके नीचे दबने से मौत हो गई। गांव के सरपंच कर्मचंद, दलजीत सिंह, पंच सप्टर, अवतार सिंह, महींद्र ने बताया कि जसबीर सिंह मंगलवार दोपहर को अपने ट्रैक्टर से खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकला और बिलसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।