फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी को लेकर कारिंदे व डंफर चालक भिड़े, हुई फायरिंग

Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 खनन जोन भूडकलां के नजदीक देवधर नाके के पास रायल्टी के कारिंदों और डंफर चालक के बीच रायल्टी को लेकर बहस होने पर कारिंदों ने फायरिंग व मारपीट की। घायल डंफर चालक व सहयोगी को जगाधरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े में एक कारिंदा भी घायल हुआ है। घटना के बाद खनन कार्य से जुड़े लोगों व चालकों ने सड़क के बीच बैठ विरोध जताया। पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 डंपर चालक मासूम बुधवार रात को डंफर लेकर भूड़कला क्रेशर जोन की ओर जा रहा था। क्लीनर आजाद भी साथ था।

आजाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वे देवधर नाके के पास पहुंचे तो रायल्टी पर लगे कारिंदों ने उन्हें रोक लिया और रायल्टी मांगी। उन्होंने बिना खनन सामग्री भरे रायल्टी देने से मना कर दिया। कारिंदों ने डंफर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक और क्लीनर पर पत्थरों व डंडों आदि से हमला कर दिया। चालक मासूम को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने क्लीनर की मदद से चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।

मारपीट की सूचना पर डंफर चालक के पक्ष में मौके पर पहुंच गए और सड़क के बीच बैठ विरोध जताया। मामला को बढ़ता देख खिजराबाद थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। डंफर के क्लीनर आजाद ने की शिकायत पर पुलिस ने रायल्टी पर लगे कारिंदे अरूण, मुलायम और रोबिन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

----
डंफर चढ़ाने की कोशिश की
दूसरी ओर, देवधर हमले के दौरान घायल हुए कारिंदे रोबिन ने बताया कि देर रात लगभग 11.30 बजे वह अपनी ड्यूटी पर था तो आरोपियों ने पहले तो उससे गाली गलौच की। बाद भी रायल्टी देने के लिए अपना वाहन रोका नहीं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो, इसके बाद उस पर डंफर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अपनी कोशिश में नाकाम हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। बीच-बचाव के दौरान गोली उसके दायीं थाई (जांघ) पर लगी। जिससे वह दर्द से तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें